भूपेश बघेल का सरकार पर हमला: “छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई”

रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।

बघेल ने कहा कि जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार के तहत दौरे पर रहते हैं, उसी दौरान गंभीर घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कवर्धा दौरे के दिन महिला की हत्या हुई, नांदगांव दौरे के दौरान पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश हुई और अब रायपुर में भी दो हत्याएं हो चुकी हैं।

डीजीपी नियुक्ति पर भी सवाल
बघेल ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्णकालिक डीजीपी नियुक्त करने के निर्देश का हवाला देते हुए कहा कि राज्य सरकार अब तक स्थायी डीजीपी नियुक्त नहीं कर पाई है। इससे साफ है कि प्रशासनिक निर्णय लेने में भी देरी हो रही है।

सीएमओ और ‘संवाद’ पर निशाना
उन्होंने सरकार के ‘संवाद’ प्लेटफॉर्म और सीएमओ की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। बघेल ने आरोप लगाया कि सरकारी प्लेटफॉर्म पर राजनीतिक प्रचार किया जा रहा है और बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है।

गृह मंत्री पर साधा निशाना
गृह मंत्री विजय शर्मा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बघेल ने कहा कि यदि रायपुर में बांग्लादेशी घुसपैठिए हैं, तो अब तक उनकी पहचान क्यों नहीं हो पाई।

बंगाल चुनाव पर भी टिप्पणी
पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों पर तंज कसते हुए बघेल ने कहा कि वहां “जीत नहीं, बल्कि वोटों की डकैती हुई है।”

बघेल के इन बयानों से राज्य की राजनीति में बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई