दुर्ग में अफीम की अवैध खेती पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार से पूछे कई सवाल

रायपुर। विधानसभा बजट सत्र के दौरान सोमवार को शून्यकाल में विपक्ष ने दुर्ग में भाजपा नेता के खेत में अफीम की खेती का मुद्दा उठाया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने स्थगन प्रस्ताव पेश करते हुए सरकार पर दोषियों को बचाने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने मामले में कहा कि सरकार छत्तीसगढ़ को ‘धान के कटोरा’ से ‘अफीम का कटोरा’ बनाने का प्रयास कर रही है। इसके चलते सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार हंगामा हुआ और कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि राजधानी से 50 किलोमीटर दूर विनायक ताम्रकार नामक व्यक्ति अपनी निजी भूमि पर अफीम की खेती कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे छत्तीसगढ़ में नशे का प्रसार बढ़ रहा है और किसानों की धान खरीदी न होने के कारण सरकार अफीम की खेती को बढ़ावा दे रही है।

इस पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने जवाब दिया कि इसमें कांग्रेस भी शामिल है। उन्होंने कहा कि यह खेती 4 साल से चल रही है और पाटन से 40 किलोमीटर की दूरी पर हो रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह घटना होली के ठीक पहले सामने आई। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने एफआईआर में दोषी को छोटा दिखाया और मुख्य आरोपी को तीसरे नंबर पर रखा गया। उनका कहना था कि यह सामूहिक संरक्षण में किया जा रहा है और लीपापोती की कोशिश की जा रही है।

उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि दुर्ग पुलिस को 6 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली थी। समोद गांव के फार्म हाउस में अवैध अफीम की खेती पाई गई। एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई हुई और न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जप्ती की गई। मौके पर ही दोषियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। कुल 6,242 किलोग्राम अफीम जब्त की गई।

विजय शर्मा ने बताया कि पिछले दो साल में 2,000 से अधिक प्रकरणों में 5,000 से ज्यादा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। टास्क फोर्स का गठन किया गया है, आरोपियों की 16 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति जप्त की गई और ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी के तहत बड़े पैमाने पर नशा नष्ट किया गया।

डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि यह खेती खतरनाक है और इससे बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने भी माना कि राज्य के कई हिस्सों में अफीम की खेती की सूचना मिलती रही है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई