भोपाल में तीसरी मंजिल से गिरी शेयर मार्केट ट्रेडर की पत्नी की संदिग्ध मौत, वजह तलाश रही पुलिस..

भोपाल: नर्मदापुरम रोड स्थित दानिश नगर में एक महिला की तीन मंजिला फ्लैट की बालकनी से गिरकर मौत हो गई। महिला की मौत हादसा थी या खुदकुशी, मिसरोद पुलिस इसकी जांच कर रही है। एएसआइ सुधाकर शर्मा ने बताया कि 43 वर्षीय सारिका जैन दानिश नगर के हर्मिटेज कालोनी में परिवार के साथ रहती थीं।

महिला के पति अभिषेक जैन शेयर मार्केट में ट्रेडिंग का काम करते हैं। सोमवार दोपहर सारिका और उनकी 20 वर्षीय बेटी घर में अकेले थीं। उनकी बेटी करीब तीन बजे बाथरूम से नहाकर बाहर आई तो सारिका फ्लैट के नीचे पड़ी थीं। पड़ोसियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना से संबंधित सभी साक्ष्य एकत्रित कर लिए हैं। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मिसरोद पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी है।

पत्नी के प्रेमी का अपहरण कर तोड़ दिए पैर

सागर: शादी के बाद भी प्रेमी से बात करते देख पति ने उसे सागर बुलाया और अपने दोस्तों के साथ उसका अपहरण कर उसे पीटकर उसका पैर तोड़ दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित पति और उसके तीन साथियों पर मामला कायम कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

शादी के बाद भी संपर्क में था प्रेमी

जानकारी के अनुसार दमोह जिले के फुटेरा निवासी सचिन रजक की शादी समाज की एक लड़की के साथ तय हुई थी, जिसके बाद दोनों फोन और सोशल मीडिया पर बात करने लगे लेकिन किसी कारण वश दोनों की शादी नहीं हो पाई। घरवालों ने लड़की की शादी सागर में कर दी। शादी के बाद भी लड़की और सचिन की बात होती रही।

पत्नी के सोशल मीडिया अकाउंट से मैसेज कर बुलाया

यह बात लड़की के पति को पता चली। इसके बाद पति ने पत्नी के प्रेमी को पत्नी के सोशल मीडिया के अकाउंट से संदेश भेजकर उसे बहेरिया थाना क्षेत्र के वरुण स्मृति उद्यान मिलने के लिए बुलाया।

रविवार सुबह सचिन लड़की से मिलने के लिए वरुण स्मृति उद्यान आया, जहां पहले से छिपकर बैठे लड़की के पति और उसके चार दोस्तों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पीटा। मारपीट के बाद सचिन को चार पहिया वाहन में बैठाकर अपने साथ बड़तूमा के हेलीपैड ले गए, जहां उसे इतना पीटा कि सचिन का पैर टूट गया।

पिटाई के बाद छोड़कर भागे

मारपीट के बाद आराेपित लड़के को बटालियन रोड पर छोड़कर भाग गए। इसके बाद मारपीट से घायल सचिन ने अपने घर वालों को फोन कर इसकी सूचना दी। जिसके बाद घर वाले सचिन को बहेरिया थाने लेकर पहुंचे, जहां उसकी शिकायत करवाई।

पुलिस ने घटना की तफ्दीश कर लड़की के पति सहित उसके तीन साथियों पर मारपीट और अपहरण की धारा 140(3), 296, 115, 351(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दिया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button