Bhima Mandavi committed suicide: दिवंगत विधायक भीमा मंडावी की बेटी ने देहरादून में की आत्महत्या, सदमें में परिवार के सदस्य

Bhima Mandavi committed suicide (दंतेवाड़ा) : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के दिवंगत भाजपा विधायक भीमा मंडावी की बेटी दीपा मंडावी ने आत्महत्या कर ली है। वह उत्तराखंड के देहरादून में एक पीजी में रहकर पढ़ाई कर रही थी और हाल ही में अपने घर दंतेवाड़ा भी आई थी। दीपा ने आत्महत्या क्यों की इस बात का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। दीपा के इस आत्मघाती कदम से पूरे परिवार में शोक की लहर है। बता दें कि घटना की जानकारी मिलने के बाद दीपा के परिजन देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं।

राज्य महिला आयोग की सदस्य और दीपा मांडवी की मां ओजस्वी भीमा मंडावी इस समय गहरे सदमे में हैं। दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, पूर्व विधायक देवती कर्मा, जिला पंचायत सदस्य तूलिका कर्मा समेत कांग्रेस के अन्य नेता भी दीपा के घर पहुंचे हैं और शोक संतप्त परिवार के साथ मौजुद हैं। गौरतलब है कि दीपा के पिता और भाजपा विधायक भीमा मंडावी की नक्सलियों ने 9 अप्रैल 2019 को हत्या कर दी थी।

यह घटना लोकसभा चुनाव के मतदान से ठीक दो दिन पहले दंतेवाड़ा के कुआकोंडा इलाके के श्यामागिरी में हुई थी। इस हमले में भीमा मंडावी और उनका ड्राइवर समेत तीन पुलिसकर्मी भी शहीद हुए थे। इस हमले के बाद केंद्र सरकार ने एनआईए से जांच का आदेश दिया था और मई 2019 में एनआईए ने इस मामले में केस दर्ज किया था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई