भिलाई: संपत्ति विवाद में भाई ने ही कर दी भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई:  छावनी क्षेत्र में मंगलवार रात को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। दो भाइयों के बीच चल रहे संपत्ति विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि एक भाई ने दूसरे की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे कुछ ही घंटों में छावनी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, मृतक महेंद्र सिंह और आरोपी राजवीर सिंह के बीच प्रॉपर्टी को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। मंगलवार रात भी दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। बहस के दौरान राजवीर सिंह ने पास में रखा टँगीया (कुल्हाड़ी) उठाकर महेंद्र के सिर पर वार कर दिया। महेंद्र ने भी चाकू निकालकर जवाब देने की कोशिश की, लेकिन वह गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

वारदात के बाद राजवीर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तुरंत एक टास्क टीम बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की और देर रात उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में राजवीर ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था और उसी गुस्से में आकर उसने हत्या कर दी।

बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई