भंडारा कर प्रसाद बांटा… नहीं साफ की गंदगी, निगम ने गणेश समिति के खिलाफ काटा चालान

जबलपुर के रामपुर चौराहे के पास स्थापित गणेश पंडाल के समीप भंडारा के बाद जहां-तहां गंदगी बिखरी देख निगमायुक्त प्रीति यादव ने गणेश समिति के अध्यक्ष के खिलाफ समिति के अध्यक्ष के विरुद्ध चालान की कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रकरण भिजवा दिया।

सड़क पर जहां-तहां फैली थी गंदगी

निगमायुक्त गणेशाेत्सव पर्व के दौरान नगर निगम द्वारा की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने निकली थीं। जैसे ही रामपुर चौक पहुंचा यहां स्थापित गणेश पंडाल के समक्ष और पूरी सड़क पर भंडारे के बाद फेंके गए दोने फैले हुए थे। निगमायुक्त ने मौके पर ही समिति अध्यक्ष के खिलाफ चालानी कार्रवाई की।

गंदगी मिलने पर अर्थ दंड लगाने की कार्रवाई

निगमायुक्त ने सभी समिति व श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि भंडारे के दौरान प्रसाद वितरण के लिए प्लास्टिक का उपयोग न करने, यातायात बाधित न करने के साथ-साथ सड़कों पर गंदगी भी न फैलाएं। गंदगी मिलने पर वैधानिक कार्रवाई के साथ-साथ अर्थ दंड लगाने की कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक मोनिका तुकराम आदि उपस्थित रहे।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button