हनुमान जन्मोत्सव में भजन संध्या का आयोजन, सुधीर व्यास के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

बिलासपुर में हनुमान जन्मोत्सव के दूसरे दिन भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक सुधीर व्यास ने अपनी प्रस्तुतियों से भक्तों को भावविभोर कर दिया। उनके भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए और पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन सरकंडा के रामसेतु चौक स्थित श्री हनुमान सेवा समिति द्वारा किया गया। दो दिवसीय इस आयोजन के पहले दिन सुबह विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती की गई। इसके साथ ही पूरे दिन भंडारा और प्रसाद वितरण चलता रहा।

शाम को निर्माणाधीन रिवर व्यू रोड पर भजन गायिका अलका चंद्राकर द्वारा जगराता किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह कार्यक्रम देर रात तक चला।

दूसरे दिन आयोजित भजन संध्या में सुधीर व्यास ने “ये चमक ये दमक फुलवन मा महक”, “वो राम नाम मतवाला है” और “मेरी जिंदगी में क्या था तेरी कृपा के पहले” जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर होकर नृत्य करने लगे।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ कराया और राम नाम का जाप भी कराया। आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई