Beyond the Baij : उत्तर प्रदेश पुलिस की अनूठी पहल, पॉडकास्ट के जरिए बताएंगे रिटायर्ड अफसरों की कहानियां

लखनऊ: आज कल सोशल मीडिया पर पॉडकास्ट के जरिए लोगों के बारे में जानने और उनसे बात करने का ट्रेंड काफी ज्यादा चलन में है. अब ऐसे में उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी इस ट्रेंड को अपनाते हुए एक अपनी अनूठी पहल शुरु की है. जिसके तहत पुलिस ने ‘बियॉन्ड द बैज’ नाम से एक पॉडकास्ट शुरू किया है. इसमें पुलिस के रिटायर्ड अफसरों की कहानियां होंगी. जिसका उद्देश्य सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के अनुभवों, चुनौतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना है.

वहीं ये पहल, डीजीपी प्रशांत कुमार के मार्गदर्शन में शुरू हुआ है. जिसका उद्देश्य पुलिस के मानवीय और पेशेवर पक्ष को उजागर करना है. वहीं इसके पहले एपिसोड की मेजबानी लखनऊ की सेंट्रल डीसीपी रवीना त्यागी ने की. IPS अधिकारी SN साबत से उन्होने बातचीत की और उनके करियर की महत्वपूर्ण घटनाओं, चुनौतियों और पुलिस सेवा के दौरान मिले सबक के बारे में जाना. यह एपिसोड पुलिस सेवा की अनसुनी कहानियों और जनता की सेवा में जुटे अधिकारियों की मेहनत को सामने लाता है. ‘बियॉन्ड द बैज’ का उद्देश्य सिर्फ कहानियां साझा करना नहीं है, बल्कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समझ और जुड़ाव को बढ़ावा देना है.

इस पॉडकास्ट में उन चुनौतियों पर भी बात की जाएगी, जिनका सामना पुलिस अधिकारी अपने कार्यकाल के दौरान करते हैं. यह पहल न केवल वर्तमान पुलिस अधिकारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी, बल्कि जनता को पुलिस की वास्तविकता से अवगत कराएगी

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई