मुंबई में BEST बस का कहर: भांडुप स्टेशन के बाहर 4 की मौत, 14 घायल; ड्राइवर सस्पेंड

दिल्ली। मुंबई के भांडुप (पश्चिम) रेलवे स्टेशन के बाहर सोमवार रात हुए भीषण बस हादसे ने एक बार फिर शहर की यातायात व्यवस्था और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब BEST की एक इलेक्ट्रिक एसी बस यू-टर्न लेने के दौरान अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई और वहां खड़े राहगीरों को कुचलती चली गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हादसा रात करीब 10:05 बजे हुआ। स्टेशन के बाहर उस समय यात्रियों और स्थानीय लोगों की काफी भीड़ थी।

बताया जा रहा है कि बस चालक रूट नंबर 606 पर बस को मोड़ने की कोशिश कर रहा था, तभी तंग मोड़ के कारण संतुलन बिगड़ गया। बस पहले एक खंभे से टकराई और फिर फुटपाथ पर चढ़ गई, जिससे वहां मौजूद कई लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग घायलों को बचाने के लिए दौड़ पड़े।

इस हादसे में जान गंवाने वालों में तीन महिलाएं शामिल हैं। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय मानसी गुरव, 31 वर्षीय अभिनेत्री प्रणिता रसम और 25 वर्षीय सावंत के रूप में हुई है। सभी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायलों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में चल रहा है।

पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए बस चालक 52 वर्षीय संतोष रमेश सावंत को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस विक्रोली डिपो की थी और ड्राइवर संविदा पर तैनात था।

BEST प्रशासन ने भी इस घटना को गंभीरता से लिया है। अधिकारियों ने जांच के आदेश देते हुए चालक को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि ड्राइवर को सही प्रशिक्षण मिला था या नहीं और बस की तकनीकी स्थिति कैसी थी। गौरतलब है कि ठीक एक साल पहले कुर्ला में हुए बस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे में बार-बार हो रहे इन हादसों ने मुंबई की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई