होली पर बस्तर पुलिस अलर्ट: 400 जवान तैनात, ब्रिथ एनालाइजर जांच और CCTV से 24 घंटे निगरानी

जगदलपुर। रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से मनाने के लिए बस्तर पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं। इस वर्ष 2 तारीख की रात होलिका दहन होगा, जबकि 3 और 4 तारीख को होली खेली जाएगी। इसे देखते हुए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 400 जवानों की तैनाती की गई है।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ब्लैक पैंथर दस्ते द्वारा मोटरसाइकिल से गश्त की जाएगी। इसके अलावा पेट्रोलिंग वाहन लगातार शहर और ग्रामीण इलाकों में सर्चिंग करेंगे। पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ब्रिथ एनालाइजर टेस्ट में शराब सेवन की पुष्टि होने पर वाहन जब्त कर तीन दिन तक नहीं छोड़ा जाएगा।

शहर में रंगों की दुकानों को भी कड़े निर्देश जारी किए गए हैं और मास्क की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सार्वजनिक सुरक्षा के मद्देनजर शहरभर में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी की जाएगी। होलिका दहन को लेकर माड़पाल क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च

कोतवाली थाना से सभी थाना प्रभारियों, सुरक्षा कर्मियों, सीएसपी, एसडीओपी, डीएसपी और एएसपी की मौजूदगी में लगभग 400 जवानों ने जगदलपुर शहर में फ्लैग मार्च निकाला। इसके माध्यम से आमजन को संदेश दिया गया कि होली आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाएं।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की हरकत सामने आने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई