बस्तर ओलंपिक मशाल रैली का आगाज, खिलाड़ी दिखाएंगे जोश

कोण्डागांव। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बस्तर ओलम्पिक मशाल रैली का आयोजन 7 दिसंबर को किया जाएगा। यह रैली प्रातः 10 बजे विकासखंड मुख्यालय केशकाल से प्रारंभ होगी, जहां रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया जाएगा। रैली के पहले पड़ाव में 11ः30 बजे फरसगांव में मशाल का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद, दोपहर 01 बजे जिला मुख्यालय कोण्डागांव में मशाल रैली का प्रवेश होगा, जहां कलेक्टर परिसर में रैली का स्वागत किया जाएगा। रैली के शहर में भ्रमण के बाद जगदलपुर के लिए रवाना किया जाएगा।

केशकाल से जगदलपुर के बीच आने वाली सभी ग्राम पंचायतों में भी इस रैली का स्वागत किया जाएगा। मशाल रैली में मशाल को कोण्डागांव जिले के राष्ट्रीय और राज्य स्तर के खिलाड़ी पकड़ेंगे और इसे केशकाल से लेकर जगदलपुर तक ले जाया जाएगा। रैली के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर खेल संघों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों द्वारा इसका स्वागत किया जाएगा।

बस्तर संभाग के सात जिलों से होते हुए यह मशाल रैली 3ः30 बजे तक जगदलपुर पहुंचेगी, जहां शाम 4ः15 बजे दलपत सागर में दीप प्रज्ज्वलित कर रैली का समापन किया जाएगा। यह आयोजन बस्तर संभाग में ओलम्पिक खेलों के प्रति जन जागरूकता फैलाने के साथ-साथ स्थानीय खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button