Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

कमीशन में 39 हजार के मुर्गे डकार गया बैंक मैनेजेर, फिर भी लोन नहीं मिलने पर धरने पर बैठा किसान…

बिलासपुर। मस्तूरी स्थित एसबीआइ का मैनेजर ने किसान को 12 लाख रुपये लोन देने का लालच देकर 38 हजार के मुर्गे मंगाकर खा गया। इसके साथ ही मैनेजर ने 12 लाख रुपये का 10 परसेंट कमीशन भी लिया। बाद में उसने किसान को लोन देने से इन्कार कर दिया। अब किसान मैनेजर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए बैंक के सामने धरने पर बैठ गया है।

12 लाख रुपये लोन का आवेदन

मस्तूरी क्षेत्र के सरगंवा में रहने वाले रूपचंद मनहर किसान हैं। उन्होंने पोल्ट्री व्यवसाय के लिए एसबीआई मस्तूरी शाखा में 12 लाख रुपये लोन का आवेदन दिया था। किसान का आरोप है कि बैंक मैनेजर सुमन कुमार चौधरी ने लोन पास करने के लिए 10 परसेंट कमीशन की मांग की थी।

कमीशन के रुपये एडवांस में दिए

किसान ने अपनी मुर्गियां बेचकर मैनेजर को कमीशन के रुपये एडवांस में दे दिए। किसान ने अपनी शिकायत में बताया था कि मैनेजर ने बैंक लोन में राशि का कमीशन 10 प्रतिशत मांगा था, उस राशि को मैंने मुर्गी बेचकर 2 माह के भीतर दे दिया हूं, एवं पुनः लोन देने के बहाने हर शनिवार को देशी मुर्गा खाया गया, जिसकी कीमत 38,900 / है।

शनिवार को बैंक मैनेजर मंगाता था देसी मुर्गा

किसान ने बताया कि हर शनिवार को बैंक मैनेजर देसी मुर्गा मंगाता था। किसान गांव से देसी मुर्गे लाकर मैनेजर को देता था। मैनेजर अड़तीस हजार नौ सौ रूपये का मुर्गा खा गया है, जिसकी रसीद भी मेरे पास है। अब मुझे मुर्गा की राशि भी वापस नहीं कर रहा है, और न ही लोन दे रहा है। इससे किसान परेशान हो गया।

बीते दिनों किसान ने पूरे मामले की शिकायत एसडीएम कार्यालय में की थी। किसान ने कलेक्टर के नाम सौंपे अपने शिकायत में बैंक मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई और अपने रुपये वापस दिलाने की मांग की थी। कार्रवाई नहीं होने पर उसने आत्मदाह की चेतावनी दी थी। अब किसान बैंक के सामने धरने पर बैठ गया है।

बैंक के सामने धरने पर किसान

पीड़ित रूपचंद मनहर बैंक के सामने धरने पर है, इससे पहले कहा कि प्रबंधक के द्वारा मुझे कुल राशि वापस प्रदान नहीं की जाती है तो मैं कीटनाशक पीकर व पेट्रोल छिड़ककर बैंक के सामने आत्मदाह कर लूंगा। इसकी जिम्मेदारी एस.बी.आई. बैंक शाखा मस्तूरी प्रबंधक सुमन कुमार चौधरी की होगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई