Bangladeshi Infiltrators: मुंबई और केरल में बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

मुंबई। बांग्लादेशी घुसपैठियों काे पकड़ने का अभियान देश भर में जारी है। शुक्रवार को मुंबई और केरल में घुसपैठियों की गिरफ्तारी की गई है। शुक्रवार को मुंबई के चेंबुर क्षेत्र में पुलिस ने सात बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया। इनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, ये घुसपैठिए 2020 से अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 26 वर्षीय सोहांग अशीर मुल्ला, 26 वर्षीय जाहिदुल इस्लाम इमुल, 25 वर्षीय नोयाम अफजल हुसैन शेख, 23 वर्षीया आलामिन शेख, 24 वर्षीया आलाम तुतुल, 35 वर्षीया तावमिना अख्तर राजू, और 35 वर्षीया सलमा मोकसाद अली शामिल हैं। सभी ने पुलिस को बताया कि वे मार्च 2020 से बिना वैध दस्तावेज के भारत में रह रहे थे।

इसी तरह से केरल में पुलिस ने एक बांग्लादेशी दंपती को जाली दस्तावेज के आधार पर गिरफ्तार किया। दंपती ने खुद को भारतीय नागरिक बताकर एडावानकड क्षेत्र में कई वर्षों से रह रहे थे। गिरफ्तार किए गए दंपती में 38 वर्षीय दशरथ बनर्जी और 33 वर्षीय मारी बीबी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, इन दोनों ने बंगाल में जाली आधार और मतदाता पहचान पत्र बनवाए थे। नजारक्कल पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन के तहत इस दंपती को गिरफ्तार किया।पुलिस ने उनके खिलाफ विदेशी अधिनियम और पासपोर्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा इन मामलों में आगे की जांच की जा रही है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई