रायपुर प्रेस क्लब में नई सदस्यता पर रोक, पंजीयक ने 60 दिनों में चुनाव कराने का दिया निर्देश

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में नई सदस्यता को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा विवाद अब खत्म हो गया है। पंजीयक फर्म्स एवं सोसायटी ने स्पष्ट आदेश जारी करते हुए कहा है कि जब तक प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का चुनाव नहीं हो जाता, तब तक कोई भी नई सदस्यता नहीं जोड़ी जाएगी। साथ ही, सदस्यता शुल्क में की गई मनमानी बढ़ोतरी को भी अवैध बताया गया है।

16 सितंबर के आदेश की अनदेखी

दरअसल, पंजीयक ने पहले ही 16 सितंबर को निर्देश जारी कर नई सदस्यता प्रक्रिया रोकने को कहा था। इसके बावजूद 25 सितंबर से प्रेस क्लब द्वारा नई सदस्यता जोड़ी जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। करीब 253 नए सदस्यों को जोड़ने की तैयारी चल रही थी और सदस्यता शुल्क पुराने सदस्यों के लिए 500 रुपए से बढ़ाकर 1000 रुपए कर दिया गया था। इस निर्णय पर कई वरिष्ठ पत्रकारों ने कड़ा विरोध जताया था।

वरिष्ठ पत्रकारों की शिकायत के बाद कार्रवाई

पूर्व महासचिव संदीप पुराणिक, मोहन तिवारी, सनत तिवारी, शिव वर्मा, दामु अंबाडरे, विजय वर्मा, टीकम वर्मा और प्रदीप चंद्रवंशी ने पंजीयक को शिकायत भेजकर पुराने आदेशों की अवहेलना का मुद्दा उठाया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पंजीयक ने प्रेस क्लब को निर्देश दिया कि 60 दिनों के भीतर नई कार्यकारिणी का चुनाव कराया जाए।

17 फरवरी 2024 तक के सदस्य ही वोट देंगे

पंजीयक के आदेश में साफ कहा गया है कि चुनाव में वही सदस्य भाग ले सकेंगे जो 17 फरवरी 2024 तक वैध रूप से पंजीकृत थे। साथ ही, जिन 125 सदस्यों के नाम पहले काट दिए गए थे, उन्हें भी राहत मिली है — अब वे फिर से वैध सदस्य माने जाएंगे और मतदान में हिस्सा ले सकेंगे।

वरिष्ठ पत्रकारों ने किया स्वागत

वरिष्ठ पत्रकारों और पुराने सदस्यों ने इस निर्णय का स्वागत किया है। प्रशांत शर्मा, प्रकाश शर्मा, रामावतार तिवारी, बृजेश चौबे, सुकांत राजपूत, प्रफुल्ल पारे, सुखनंदन बंजारे, गंगेश द्विवेदी, प्रवीण सिंह, दीपक पांडे, विनय घाटगे और महादेव तिवारी ने इसे निष्पक्ष चुनाव की दिशा में अहम कदम बताया है।

चुनावी हलचल तेज

नए आदेश के बाद प्रेस क्लब में चुनावी माहौल एक बार फिर गरमाने लगा है। अब जब यह तय हो गया है कि चुनाव 2024 की मतदाता सूची के आधार पर होंगे, तो कई पुराने पैनल सक्रिय हो गए हैं। पुराने समीकरणों के साथ इस बार का मुकाबला काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई