Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

बलरामपुर: अब जिले में ही होगा सुरक्षित प्रसव, जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति

बलरामपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जिला खनिज न्यास मद (DMF) का उपयोग अब स्थानीय लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में किया जा रहा है। इसी कड़ी में बलरामपुर जिला अस्पताल में लंबे समय बाद स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की गई है, जिससे गर्भवती महिलाओं को अब अपने ही जिले में सुरक्षित प्रसव की सुविधा मिलने लगी है।

जिला प्रशासन ने बताया कि डॉ. शुभम मित्रा (डीएनबी) को स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने अस्पताल में अपनी सेवा देना भी शुरू कर दी है। इससे पहले स्त्री रोग विशेषज्ञ की कमी के कारण गर्भवती महिलाओं को इलाज और ऑपरेशन के लिए अंबिकापुर जाना पड़ता था, लेकिन अब ये सुविधा बलरामपुर जिला अस्पताल में ही उपलब्ध है।

डॉ. शुभम मित्रा की नियुक्ति के बाद अस्पताल का सर्जरी विभाग भी दोबारा शुरू हो गया है। हाल ही में उन्होंने अस्पताल के प्रसूति वार्ड में भर्ती 25 वर्षीय नीलम मिंज का सफल ऑपरेशन किया। डॉक्टरों के मुताबिक माँ और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। बच्चे का वजन लगभग 3.2 किलोग्राम है और वह डॉक्टरों की निगरानी में है।

अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. शशांक गुप्ता ने बताया कि जिले में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति होना एक बड़ी उपलब्धि है। इससे जिले की सभी गर्भवती महिलाओं को समय पर इलाज और सुरक्षित प्रसव की सुविधा मिल रही है।

अब बलरामपुर की महिलाएं भी बिना किसी परेशानी के अपने ही जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ले पा रही हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई