दहशत में बालोद! बच्चा चोरी का प्रयास, तीन महिलाएं गिरफ्तार

बालोद। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बच्चा चोरी के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन महिलाएं संदिग्ध अवस्था में बजरंग चौक में झाड़ियों में छिपी थी, जिन्हें वार्डवासियों ने बच्चा चोरी के आरोप में पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। तीनों महिलाएं राजनांदगांव की है। बच्चे चोरी के आरोप में दल्लीराजहरा पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर दुर्ग जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पकड़ी गई महलाओं का नाम भूरी बाई, साजन बाई और अंजू बाई है। इस मामले में दल्लीराजहरा थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि तीन महिलाओं को वार्ड 11 के लोगों ने पकड़कर रखा था। पुलिस के पूछताछ में महिलाओं ने कोई सही जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन पर कोई बड़ी घटना को अंजाम न दे इस अंदेशे के साथ तीनों को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है।

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button