बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों ने ली जल समाधि, इससे पहले पुरुष और महिलाओं ने मुंडन कराकर किया था विरोध प्रदर्शन

रायपुर। प्रदेशभर के बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षक अपनी नौकरी को बचने के लिए पिछले 12 दिनों से हड़ताल पर हैं। इसी कड़ी में उन्होंने सामूहिक जल समाधि लेकर शासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि इससे पहले पुरुष और महिला दोनों ही सहायक शिक्षक अपना मुंडन कराकर प्रदर्शन कर चुके है। वहीं इस मामले में शासन द्वार कोई पहल नहीं किए जाने से शिक्षकों में काफी नाराजगी बानी हुई है। उन्होंने जल्द मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और उग्र रूप देने की चेतावनी दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button