अतुल सुभाष आत्महत्या मामला: पत्नी, सांस और साला पुलिस कस्टडी में, अलग-अलग राज्यों से आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु। एआई इंजीनियर अतुल सुभाष की मौत के मामले में बेंगलुरु पुलिस ने उसकी पत्नी, सास और साले को गिरफ्तार किया है। कर्नाटक पुलिस ने सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया को हरियाणा से, सास निशा सिंघानिया और साले अनुराग सिंघानिया को उत्तर प्रदेश के इलाहबाद से पकड़ा है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया और न्यायधीश के निर्देश के बाद जेल दाखिल करवा दिया है। 

बेंगलुरु के व्हाइट फील्ड डिवीजन के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) शिवकुमार ने एक विज्ञप्ति जारी करके मीडिया को यह जानकारी दी है। आपको बता दे कि  निजी फर्म के 34 वर्षीय उप महाप्रबंधक अतुल सुभाष ने सोमवार को अपने बेंगलुरु अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली। उन्होंने 24 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी और उनके रिश्तेदारों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।

अपने सुसाइड नोट में उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक न्यायाधीश ने मामले को “समाधान” करने के लिए 5 लाख रुपये की मांग की थी।  अतुल सुभाष ने 9 दिसंबर की सुबह अपनी पत्नी और उसके परिवार पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली। सुभाष ने 24 पन्नों के नोट के हर पन्ने पर “न्याय मिलना चाहिए” लिखा है। उसने अपने सुसाइड नोट में यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ हत्या, यौन दुराचार, पैसे के लिए उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और दहेज सहित विभिन्न धाराओं के तहत नौ मामले दर्ज कराए हैं।  

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई