चलती ट्रेन में लूट की कोशिश, डॉक्टर दंपती घायल

मुंबई। मुंबई में एलटीटी-नांदेड एक्सप्रेस में लूट की कोशिश के दौरान एक डॉक्टर दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कंजुरमार्ग और बांदूप रेलवे स्टेशन के बीच हुई, जब एक अज्ञात व्यक्ति ने चलती ट्रेन में सवार डॉक्टर दीपाली देशमुख का पर्स छीन लिया। पर्स छीनने के दौरान संतुलन बिगड़ने से डॉक्टर दीपाली ट्रेन से नीचे गिर गईं।

अपनी पत्नी को बचाने के लिए डॉक्टर योगेश देशमुख भी ट्रेन से कूदे, लेकिन इस दौरान उनका हाथ ट्रेन के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद कुर्ला रेलवे पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा BNS 309 (4), (5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अपराधी की तलाश के लिए 8 विशेष टीमें गठित की हैं। रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों ने ट्रेन यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई