जीजा पर तलवार से किया हमला, बहन की शादी पूछे बिना करने से युवक था नाराज..

बालाघाट । कोतवाली थाना के नूरी चौक में एक युवक ने अपने जीजा को तलवार से मारकर घायल कर दिया। इसके साथ ही उसने जीजा को जान से मार डालने की धमकी दे दी। यह घटना रात 9:30 बजे हुई।

इस घटना में घायल व्यक्ति की पहचान 36 साल के अतीक खान पिता वाहिद खान के रूप में हुई है। वह वार्ड नंबर 7 ग्राम कोसमी थाना ग्रामीण का रहने वाला है। उसका जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

मुस्लिम समिति ने रखा था सामूहिक विवाह कार्यक्रम

कोतवाली पुलिस ने उसके साले आमीर उर्फ राजा शेख पिता अब्दुल हमीद शेख के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वह गड्डामोहल्ला बालाघाट का रहने वाला है।

अतीक खान की पीपल चौक कोसमी में चिकन की दुकान है। बालाघाट नगर के अंजुमन शादी हाल में मुस्लिम समिति की ओर से सामूहिक विवाह कार्यक्रम रखा गया था।

पत्नी -बच्चों के साथ विवाह में शामिल होने के लिए आया था

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में साली सानिया खान का विवाह होना था। वह अपनी पत्नी हिना खान और बच्चों के साथ विवाह कार्यक्रम में शामिल होने अंजुमन शादी हाल आया था।

विवाह कार्यक्रम संपन्न होने के बाद रात्रि 9:30 बजे वह अपने ससुराल वार्ड नंबर 3 नूरी चौक गड्ढा मोहल्ला से कपड़े लेकर अंजुमन शादी हाल आ रहा था।

नूरी चौक में उसको उसका साला अमीन उर्फ राजा शेख मिला। मेरी बहन की शादी मेरे से पूछे बिना किए हो कहकर उमीन ने उसके साथ विवाद किया। इसके बाद तलवार से हमला कर उसे घायल कर दिया।

एक व्यक्ति को उसी के परिवार के लोगों ने लाठी से मार किया घायल

वहीं, एक अन्य मामले में गढ़ी थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम अलना में एक व्यक्ति को उसी के परिवार वालों ने लाठी और हाथ मुक्कों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। शाम करीब पांच बजे यह घटना आपसी पारिवारिक रंजिश के अलावा जमीन विवाद के चलते हुई है।

मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक अस्पताल में भर्ती

मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति बीरन पिता सूरतलाल ठाकरे 34 वर्ष ग्राम अलना निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बीरन अपने परिवार के साथ खेती किसानी करता है। उनके घर के पास में ही उसके परिवार के अन्य लोग भी रहते हैं।

दोनों परिवार के बीच घरेलू विवाद

जमीन को लेकर आपसी रंजिश बनी हुई थी। 4 नवंबर को उसकी दादी का देहांत हो गया था। जिसका अंतिम संस्कार 5 नवंबर को किया गया और दसक्रिया का कार्यक्रम 15 नवंबर को था। इस कार्यक्रम में उसके रिश्तेदारों के अलावा उसके परिवार के लोग भी आए थे।

खींचते हुए रोड तरफ ले गए यहां मेहमानों ने बीच बचाव किया

शाम को उसका चाचा सेवकलक ठाकरे मेहमानों को भगाने लगा। जिस पर उसने अपने चाचा को बोला कि तुम क्यों ऐसा बोल रहे हो। तभी उसका बेटा रोहित ठाकरे आ गया और इन लोगों ने उसको खींचते हुए रोड तरफ ले गए यहां मेहमानों ने बीच बचाव किया।

इसके अगले दिन दोनों परिवारों की बैठक रखी गई थी। बैठक के बेटे दोनों पिता-पुत्र समेत अन्य लोग पीडि़त के घर के बाजू में छप्पर में लगी सीमेंट को तोड़ने लगे और वहां पीडि़त आया तो उसके साथ उन्होंने मारपीट की हैं।

पैसे के लेनदेन को लेकर भाई को किया घायल

बालाघाट के ही भरवेली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 5 भरवेली से घटना सामने आई है जहां पर पैसे के लेनदेन को लेकर भाई ने भाई को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button