Attack on Pandwani singer: सुप्रसिद्ध पंडवानी गायक कन्हैयालाल को चोरों ने मारा चाकू, चोरी करते समय दिया वारदात को अंजाम

Attack on Pandwani singer (बलौदाबाजार) : छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध पंडवानी गायक कलाकार पं. कन्हैयालाल व्यास 70 वर्ष लवन निवासी के घर में रविवार की रात चोरी के नियत से तीन चोर घुसे थे। हमले से पं. ब्यास के बाएं हाथ की उंगलियों में सात टांके लगे हैं। घटना रविवार रात लगभग 1.30 बजे की है। घटना के बाद घायल अवस्था में पं. ब्यास को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन ले जाकर उपचार कराया गया। घटना की रिपोर्ट लवन पुलिस थाना में कर दी गई है।

पुलिस चोरों की तलाशी में जुट गई है। घटना के संबंध में आपबीती बात बताते पं. व्यास ने बताया कि रात्रि में उसकी पत्नी लीला देवी को वॉशरूम लगी और वह बाथरूम गई थी, इस बीच तीन नकाब पोस चोरों ने घर में पीछे की सीढ़ी तरफ से कूद कर प्रवेश किया और लाईट को बंद किया। जैसे ही बल्ब बंद हुआ बाथरूम में बैठी उनकी पत्नी ने चिल्लाई की बिजली कैसे बंद हो गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
Eid 2025: ईद पर खूब जचेंगी ऐसी ट्रेंडी ज्वेलरी, आज ही खरीद कर रख लें होली 2025: लड़कों के लिए स्किन केयर टिप्स, रंग खेलने से पहले अपनाएं ये उपाय
Eid 2025: ईद पर खूब जचेंगी ऐसी ट्रेंडी ज्वेलरी, आज ही खरीद कर रख लें होली 2025: लड़कों के लिए स्किन केयर टिप्स, रंग खेलने से पहले अपनाएं ये उपाय