Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

अटल विश्वविद्यालय ने बनाया रिकॉर्ड, डिजिलॉकर पर 15 लाख से ज्यादा मार्कशीट अपलोड

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय ने डिजिटल इंडिया की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए एक नया रिकॉर्ड बनाया है। विश्वविद्यालय ने सत्र 2013 से 2024 तक के सभी छात्र-छात्राओं की 15 लाख से अधिक अंकसूचियों (मार्कशीट) को डिजिलॉकर पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। यह राज्य का पहला विश्वविद्यालय बन गया है जिसने इतनी बड़ी संख्या में मार्कशीट को ऑनलाइन उपलब्ध कराया है।

डिजिलॉकर से छात्रों को होगी बड़ी सुविधा

अब सभी छात्र-छात्राएं डिजिलॉकर अकाउंट के माध्यम से अपनी मार्कशीट को घर बैठे निःशुल्क डाउनलोड कर सकेंगे। इससे उन्हें विश्वविद्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी और आसानी से अपनी अंकसूचियों को डिजिटल माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे। यह सुविधा न सिर्फ समय की बचत करेगी, बल्कि दस्तावेजों को सुरक्षित रखने में भी मददगार साबित होगी।

डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ता कदम

अटल विश्वविद्यालय के कुलपति, आचार्य दिवाकर नाथ वाजपेई ने बताया कि विश्वविद्यालय यूजीसी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप केंद्र की डिजिटल योजनाओं को तेजी से लागू कर रहा है। यह पहल डिजिटल इंडिया को मजबूती देने और छात्रों को डिजिटल सेवाओं का अधिकतम लाभ देने के उद्देश्य से की गई है।

ABC/APAAR ID बनाना जरूरी

विश्वविद्यालय ने सभी छात्रों से अपील की है कि वे अपना ABC/APAAR ID अवश्य बनाएं, ताकि डिजिलॉकर अकाउंट का सुचारू रूप से उपयोग कर सकें और कभी भी, कहीं भी अपनी मार्कशीट प्राप्त कर सकें।

छात्रों के लिए आसान होगा प्रक्रिया

इस कदम से न सिर्फ नए छात्रों को, बल्कि पुराने छात्रों को भी अपने दस्तावेज़ प्राप्त करने में सुविधा होगी। विश्वविद्यालय का यह डिजिटल कदम छत्तीसगढ़ के शिक्षा क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम कर रहा है।

अब देखना यह होगा कि अन्य विश्वविद्यालय भी इस तरह की पहल को अपनाकर छात्रों को डिजिटल सुविधा देने की दिशा में आगे बढ़ते हैं या नहीं।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई