16 जून से खुलेगा अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय का एडमिशन पोर्टल, 54 हजार से ज्यादा सीटों पर होगा दाखिला

बिलासपुर:बारहवीं कक्षा का रिजल्ट आने के बाद अब छात्र कॉलेज एडमिशन की तैयारी में जुट गए हैं। इसी बीच अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए एडमिशन प्रक्रिया की तारीख जारी कर दी है। विवि का एडमिशन पोर्टल 16 जून से खुलेगा, जहां छात्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

इस साल विश्वविद्यालय और उससे जुड़े कॉलेजों में कुल 54,505 सीटों पर दाखिले होने हैं। छात्र बीए, बीकॉम, बीएससी (बायो, कंप्यूटर, माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक, होम साइंस), बीसीए, बीबीए, बीएलआईबी, बीए एलएलबी और अन्य सर्टिफिकेट कोर्सेस के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पिछले साल विवि में रिकॉर्ड 78,820 आवेदन आए थे, जबकि सीटें उतनी नहीं थीं। इस बार भी अच्छी संख्या में छात्रों के आवेदन आने की उम्मीद है। हालांकि इस साल कोई नया कोर्स नहीं जोड़ा गया है, इसलिए छात्र उन्हीं पुराने कोर्सों में एडमिशन ले सकेंगे।

वहीं दूसरी ओर, विश्वविद्यालय में फिलहाल सेकंड सेमेस्टर की परीक्षाएं भी जारी हैं। अब देखना होगा कि इस बार कितने छात्र एडमिशन प्रक्रिया में हिस्सा लेते हैं और किस कॉलेज में कितनी सीटें भरती हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई