विधानसभा चुनाव:”चुनाव से पहले ममता की नई रणनीति”, “I-PAC से फिर मिलाया हाथ”

विधानसभा चुनाव:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की रणनीति को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। जहां एक ओर प्रशांत किशोर बिहार की सियासत में अपनी नई पार्टी के जरिए सक्रिय हैं, वहीं दूसरी ओर ममता ने चुनावी रणनीति कंपनी I-PAC से फिर हाथ मिलाने के संकेत दिए हैं। गुरुवार को नेताजी इंडोर स्टेडियम में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि टीएमसी चुनावों में I-PAC की मदद लेती रहेगी।

हालांकि, पिछले कुछ महीनों में पार्टी के कई नेताओं ने I-PAC के कामकाज पर नाराजगी जाहिर की थी, जिससे अटकलें लगाई जा रही थीं कि टीएमसी इस रणनीतिक संगठन से दूरी बना सकती है। खुद ममता बनर्जी ने पहले I-PAC के बारे में बयान देकर संदेह पैदा कर दिया था, लेकिन अब उन्होंने स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि यह प्रशांत किशोर की I-PAC नहीं है, बल्कि एक नई टीम है, जिसे सहयोग करना चाहिए। उनकी इस घोषणा के बाद स्पष्ट हो गया है कि आगामी चुनावों में भी यह संगठन टीएमसी के साथ रहेगा।

2019 के लोकसभा चुनाव के बाद TMC ने पहली बार I-PAC से हाथ मिलाया था, और 2021 के विधानसभा चुनाव में इस संगठन ने पार्टी की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, भ्रष्टाचार के आरोपों और आंतरिक असंतोष के बावजूद, ममता बनर्जी ने I-PAC पर भरोसा जताया है। यह फैसला संकेत देता है कि टीएमसी भाजपा के बढ़ते प्रभाव को रोकने और अपनी सियासी पकड़ मजबूत करने के लिए एक बार फिर रणनीतिक रूप से आगे बढ़ रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई