Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Arun Sav’s press conference: डिप्टी सीएम अरुण साव ने पंचायत चुनाव को लेकर दी प्रतिक्रिया, कहा- गांवो में भी भाजपा के पक्ष में सकारात्मक वातावरण, दिल्ली में कांग्रेस शून्य पर रही है, छत्तीसगढ़ के नगर निगमों में भी शून्य पर रही, कांग्रेस लगातार शून्य की ओर बढ़ रही है

Arun Sav’s press conference (रायपुर) : छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेशभर के नगरीय निकायों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत को भाजपा की सकारात्मक जीत बताते हुए कहा है कि निकाय चुनावों में हम अपने कार्यों को लेकर जनता के बीच पहुँचे थे और जनता-जनार्दन के साथ-साथ हमें भी अपने कार्यों पर पूरा भरोसा है और यही विश्वास भाजपा के पक्ष में सकारात्मक मतदान का आधार बना। साव ने कहा कि निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचण्ड जीत को “ईवीएम की जीत” बताना कांग्रेस द्वारा जनता और उनके जनादेश का अपमान है । साव ने कांग्रेस पर करारा कटाक्ष करते हुए कहा कि दिल्ली में कांग्रेस शून्य पर रही है, छत्तीसगढ़ के नगर निगमों में भी शून्य पर रही।

कांग्रेस लगातार शून्य की ओर बढ़ रही है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री साव ने सोमवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा को ऐतिहासिक बढ़त और अंतर के साथ जिताया है, 49 में से 35 नगरपालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में से 81 नगर पंचायतों में भाजपा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। पिछले 13-14 महीनों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी के तहत किए गए वादों को तेजी से पूरा करने का काम किया। नगरीय निकाय क्षेत्रों में तेजी से लगातार विकास के काम किए। 7,500 करोड़ रुपए की राशि नगर निकायों को जारी की।

जनसमस्या निवारण पखवाड़े का आयोजन किया। स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया और अनुकम्पा नियुक्ति के काफी समय से लम्बित प्रकरणों का निपटारा किया। हमारे कामों पर जनता ने अपने विश्वास की मुहर लगाई है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि मोदी गारंटी को पूरा करते हुए प्रदेश के 25 लाख किसानों का प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रु. प्रति क्विंटल की दर पर खरीदा और समर्थन मूल्य के साथ-साथ अंतर की राशि के एकमुश्त भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित की। 12 लाख किसानों को दो साल के बकाया बोनस का एकमुश्त भुगतान कृषक उन्नति योजना के तहत किया। प्रदेश की 70 लाख महिलाओं के खातों में महतारी वन्दन योजना के तहत हर माह 1,000 हजार रुपए सीधे जमा हो रहे हैं।

13 लाख तेन्दूपत्ता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा 4000 रु. से बढ़ी हुई दर की 5500 रुपए राशि व बोनस का भुगतान किया। इसी प्रकार 5.62 लाख भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10 हजार रु. सालाना दे रहे हैं। ऐसे अनेक कामों के कारण आज प्रदेश की जनता में भाजपा के प्रति विश्वास लगातार बढ़ रहा है।प्रदेश के उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को 46 प्रतिशत से अधिक वोट मिला, लोकसभा चुनाव में 52 प्रतिशत से अधिक वोट मिला, और अब नगरीय निकाय के चुनावों में भाजपा को 55.41 प्रतिशत वोट मिला है। लगातार भाजपा का जनाधार बढ़ता ही चला जा रहा है। निकाय चुनावों के लिए भाजपा ने “अटल विश्वास पत्र” जारी कर विकास का विजन और रोडमैप प्रस्तुत किया। उसके आधार पर इतनी बड़ी सफलता भाजपा को मिली है।

साव ने तीन चरणों में होने जा रहे त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों के सोमवार से शुरू मतदान की चर्चा करते हुए कहा कि कहा कि सोमवार को पहले चरण में 27,210 पंच, 3,605 सरपंच, 911 जनपद सदस्य और 149 जिला पंचायत सदस्यों के लिए मतदान हुआ है। साव ने कहा कि अभी गाँवों में लोकतंत्र का उत्सवी वातावरण देखते ही बन रहा है! प्रत्यासी और उनके समर्थक रैली की शक्ल में घूम-घूमकर सतत जनसम्पर्क कर रहे हैं। गाँवों में भी भाजपा समर्थित पंच, सरपंच, जनपद व जिला पंचायत सदस्यों के रूप में भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जीतकर आ रहे हैं।

प्रदेश में जो विष्णु का सुशासन है, वह पूरे प्रदेश में दिखाई पड़ रहा है और निश्चित रूप से पंचायतों का परिणाम भी भाजपा के अनुकूल रहेगा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास को लेकर कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पाँच साल तक गाँवों की जनता ने यंत्रणा भोगी थी, विकास अवरुद्ध हुआ था। भाजपा की सरकार बनने के बाद आज 8 लाख से अधिक हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किश्त मिल गई है, 2 लाख हितग्राहियों के मकान बनकर पूरे हो गए हैं और उनका गृह-प्रवेश भी हमने कराया है। गाँवों के अवरुद्ध विकास को तेज गति मिली है. गाँवों में महतारी सदन बना रहे हैं।

इसलिए आज गांवो में भी भाजपा के पक्ष में सकारात्मक वातावरण है और भाजपा कार्यकर्ता पंचायत चुनावों में भी बड़ी संख्या में जीतकर आएंगे और गाँवों के विकास आगे बढ़ाएंगे। पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम, सुरेंद्र पाटनी व पैनलिस्ट डॉ. किरण बघेल की मौजूदगी रही।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई