बिलासपुर में आधी रात को आगजनी, एक ही परिवार की चार बाइकें जलकर खाक

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र के देवरीखुर्द में आधी रात को एक सनसनीखेज वारदात हुई। वार्ड नंबर 42 के स्वीपर मोहल्ले में अज्ञात लोगों ने एक ही परिवार की चार मोटरसाइकिलों में आग लगा दी।

यह घटना देर रात करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच हुई, जब लोग गहरी नींद में थे। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने वारदात से पहले मोहल्ले के कुछ घरों की कुंडी बाहर से बंद कर दी थी, ताकि कोई बाहर न निकल सके।

आग इतनी तेज थी कि किसी को संभलने या बाइक बचाने का मौका नहीं मिला। जब तक लोग जागे, चारों बाइकें पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थीं। यह घटना राजेश बाघमारे के परिवार के साथ हुई है।

इलाके में इस घटना के बाद डर का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और सभी एंगल से जांच की जा रही है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई