आगजनी का आरोपी प्रेम प्रजापति गिरफ्तार, कश्यप कॉलोनी में कार-ऑटो जलाने का है आरोप

बिलासपुर। कश्यप कॉलोनी में फरवरी महीने में हुई आगजनी की घटना के एक फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रेम प्रजापति घटना के बाद से फरार था, लेकिन पुलिस की लगातार कोशिशों के बाद उसे सिरगिट्टी के नजरपारा इलाके से पकड़ा गया।
24 फरवरी 2025 की रात कश्यप कॉलोनी में कुछ अज्ञात लोगों ने एक कार, ऑटो, एक्टिवा और चार चक्का ठेले में तोड़फोड़ कर आग लगा दी थी। इस घटना में एक कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी, जबकि अन्य गाड़ियों को भी भारी नुकसान हुआ था।
पुलिस ने इस मामले में पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। वहीं, प्रेम प्रजापति घटना के बाद से लगातार छिपता फिर रहा था। आखिरकार 31 मई को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। अब आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है कि घटना में और कौन-कौन लोग शामिल थे।





