जम्मू-कश्मीर में सेना का बड़ा ऑपरेशन, त्राल में आतंकी ढेर

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के त्राल इलाके में भारतीय सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया है। ये मुठभेड़ पुलवामा जिले के त्राल के नादेर गांव में हुई। मारे गए आतंकियों की पहचान आसिफ अहमद शेख, आमिर नजीर वानी और यावर अहमद भट्ट के रूप में हुई है। तीनों त्राल के ही रहने वाले थे।

सेना ने बताया कि 15 मई को खुफिया जानकारी मिलने के बाद त्राल में एक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर इलाके को घेर लिया। इस दौरान कुछ संदिग्ध गतिविधियों के बाद आतंकियों पर फायरिंग की गई। ऑपरेशन अभी भी जारी है, क्योंकि जैश-ए-मोहम्मद के दो से तीन और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।

यह 48 घंटे में दूसरा बड़ा एनकाउंटर है। इससे पहले मंगलवार को शोपियां के केलर इलाके में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया था। इस ऑपरेशन को “ऑपरेशन केलर” नाम दिया गया था। मारे गए आतंकियों में शाहिद कुट्टे और अदनान शफी डार शामिल थे, जो कई बड़ी आतंकी घटनाओं में शामिल थे।

सुरक्षाबलों ने पहलगाम में पर्यटकों की हत्या में शामिल पाकिस्तानी आतंकियों की तलाश भी तेज कर दी है। इन आतंकियों की सूचना देने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। सुरक्षा एजेंसियां इलाके में पोस्टर लगाकर लोगों से जानकारी देने की अपील कर रही हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई