आज का राशिफल: मेष राशि वालों को मिलेगी नेतृत्व की भूमिका, वृश्चिक राशि वालो की समस्याओं का होगा समाधान

रायपुर। फलित ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति और योग का परिणाम जो कि दुख या सुख के रूप में होता है, ये राशिफ़ल कहलाता है। अधिकतर लोग राशिफ़ल में अपनी आस्था रखते है। इससे कई लोग अपने दैनिक कामकाज की रूपरेखा तक तैयार करते है। हमारे पाठको के लिए राशिफल प्रेषित है।

दैनिक राशिफल

🐏मेषः शुभ अंक-5 शुभ रंगः बैंगनी। नई ऊर्जा का संचार होगा। कार्यस्थल पर नेतृत्व की भूमिका निभाते हुए सफलता प्राप्त करेंगे। 

🐂वृषभः शुभ अंक-2 शुभ रंगः हरा। आपको कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियां मिल सकती हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण फैसला लेने का समय है। 

👫मिथुन : शुभ अंकः-8 शुभ रंगः गुलाबी। आपकी मेहनत और दृढ़ता से आप किसी पुराने प्रोजेक्ट को सफलता की ओर ले जाएंगे। 

🦀कर्क: शुभ अंकः-7 शुभ रंगः- सफेद। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आपके सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

🐅 सिंह: शुभ अंकः 1 शुभ रंगः सुनहरा। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। कोई पुराने मुद्दे हल होंगे। जीवनसाथी से हर कार्य में सहयोग मिलेगा। 

🙍‍♀️कन्या: शुभ अंकः-4 शुभ रंगः पीला। मनोबल बढ़ेगा और कार्यों में स्थिरता आएगी। योजनाओं को लागू करने का सही समय है।

⚖️ तुला: शुभ अंकः-3 शुभ रंगः गुलाबी। कार्यस्थल पर कुछ असहमति हो सकती है, लेकिन संयम सफलता का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। 

🦂वृश्चिकः शुभ अंकः-१ शुभ रंगः काला। किसी पुरानी समस्या का समाधान मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से प्रसन्नता का भाव रहेगा। 

🏹धनुः शुभ अंक-6 शुभ रंगः- नीला। आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। पारिवारिक रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा, आपकी सेहत भी बेहतर होगी। 

🐊मकर: शुभ अंकः-5 शुभ रंगः भूरा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बीमारी से बचने की कोशिश करें। 

🍯कुंभ: शुभ अंक-2 शुभ रंगः आसमानी। कार्यों में सफलता मिलेगी और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।

🐟 मीनः शुभ अंकः-4 शुभ रंगः हरा। कार्यस्थल पर लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। कोई पुरानी समस्या हल होगी, आपको राहत मिल सकती है। 

🙏🏼 *आपका दिन मंगलमय हो*🙏🏼

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई