Arbitrariness of the contractor: निगम ठेकेदार की मनमानी, प्लेसमेंट कर्मियों का परिश्रमिक और पी एफ राशि का नहीं किया भुगतान

Arbitrariness of the contractor (बिलासपुर) : बिलासपुर नगर निगम के ठेकेदारों पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि प्लेसमेंट कर्मियों के पारिश्रमिक और पीएफ की राशि का भुगतान नहीं किया गया है, जबकि निगम प्रशासन ने सभी बिलों का भुगतान कर दिया है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इन कर्मचारियों के पैसे कहां जा रहे हैं? क्या ठेकेदार इस रकम को ब्याज पर चला रहे हैं? इसी बीच, निगम कमिश्नर अमित कुमार ने इस मामले पर सफाई दी है।

बिलासपुर नगर निगम के अतिक्रमण शाखा और पंप हाउस में काम करने वाले दर्जनों प्लेसमेंट कर्मियों को पिछले चार महीनों से उनका पारिश्रमिक नहीं मिला है। यही नहीं, उनका पीएफ भी जमा नहीं किया गया है। जबकि नगर निगम प्रशासन का कहना है कि ठेकेदारों के सभी बिलों का भुगतान कर दिया गया है और फंड की कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद कर्मचारियों को उनका हक न मिलना गंभीर सवाल खड़े करता है। इससे पहले भी इन ठेकेदारों पर 93 करोड़ के एडवांस घोटाले का आरोप लग चुका है। अब देखना होगा कि भाजपा की नगर सरकार इस पर क्या कदम उठाती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई