बिलासा एयरपोर्ट विस्तार को मिली मंजूरी, चार साल का इंतजार खत्म,जल्द होगा काम शुरू

बिलासपुर।बिलासपुर के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है। चार वर्षों से अटका बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट (चकरभाठा) का विस्तार अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। एयरपोर्ट विस्तार के लिए हरी झंडी मिल चुकी है, जिससे शहरवासियों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार अब खत्म होता नजर आ रहा है।

एयरपोर्ट विस्तार के लिए सेना के कब्जे वाली लगभग 290 एकड़ जमीन को लेकर चल रही प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के खाते में 50 करोड़ 64 लाख रुपये की राशि जमा कर दी है। इसके बाद जमीन हस्तांतरण की औपचारिकताएं पूरी होते ही रनवे विस्तार और अन्य विकास कार्य शुरू किए जाएंगे।

इस परियोजना के तहत बड़े विमानों की लैंडिंग को ध्यान में रखते हुए रनवे की लंबाई बढ़ाई जाएगी। रनवे विस्तार के बाद बोइंग जैसे बड़े विमान भी बिलासपुर एयरपोर्ट पर उतर सकेंगे। साथ ही बी-श्रेणी का आधुनिक टर्मिनल भवन, यात्रियों की सुविधाएं और अन्य जरूरी आधारभूत ढांचे का निर्माण किया जाएगा।

बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने इस प्रगति को शहर के लिए ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि वर्षों से चली आ रही जनता की मांग अब पूरी होती दिख रही है। एयरपोर्ट विस्तार से बिलासपुर को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी और हवाई संपर्क मजबूत होगा।

एयरपोर्ट विस्तार से व्यापार, उद्योग, निवेश और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे, जिससे पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को फायदा मिलेगा। वहीं, बिलासा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग सुविधा की प्री-कमीशनिंग प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। डीजीसीए से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद फरवरी-मार्च तक रात में उड़ानें शुरू होने की संभावना है।

रक्षा मंत्रालय, केंद्र और राज्य सरकार के आपसी समन्वय से अब एयरपोर्ट विस्तार की सबसे बड़ी बाधा दूर हो गई है। आने वाले समय में बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट, बिलासपुर को एक मजबूत क्षेत्रीय विमानन केंद्र के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई