Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

नए पैन कार्ड को ऑनलाइन अप्लाई करें, ऐसे आपको ईमेल पर हो जाएगा रिसीव… समझें पूरी डिटेल

इंदौर। केंद्र सरकार ने हाल ही में पैन 2.0 परियोजना शुरू की है, जिसका उद्देश्य पैन कार्ड से जुड़ी सेवाओं को और भी बेहतर और सुरक्षित बनाना है। यह नई पहल मौजूदा पैन कार्ड का एक उन्नत संस्करण है, जो विशेष रूप से युवा करदाताओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

पैन 2.0 के तहत अब लोग बिना किसी शुल्क के क्यूआर कोड के साथ ई-पैन प्राप्त कर सकते हैं, जिससे सुरक्षा और सुविधा में सुधार होगा। हालांकि, आप पैन कार्ड की हार्ड कॉपी चाहते हैं, तो इसके लिए आपको शुल्क देना होगा। यह परियोजना न केवल पैन कार्ड की प्रक्रिया को सरल बनाएगी, बल्कि इसके साथ जुड़े कई फायदे भी प्रदान करेगी।

पुराने पैन कार्ड धारकों के लिए क्या बदलाव होगा?

अगर, आपके पास पहले से पैन कार्ड है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। पैन 2.0 के तहत पुराने पैन कार्ड धारक उसका उपयोग जारी रख सकते हैं। उन्हें नया पैन कार्ड लेने की जरूरत नहीं है। वह अपने पैन कार्ड में बदलाव कराना चाहते हैं, तो उनको नया पैन कार्ड लेना होगा।

पैन 2.0 के लिए आवेदन कैसे करें?

पैन 2.0 का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया बेहद आसान है। यह ऑनलाइन आधारित है और आपको कुछ सरल कदमों का पालन करना होगा…

एनएसडीएल या यूटीआईआईटीएसएल से जारी पैन कार्ड की पुष्टि करें: सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपका पैन कार्ड एनएसडीएल या यूटीआईआईटीएसएल से जारी हुआ है। यह जानकारी आपको आपके पैन कार्ड के पीछे मिल जाएगी।

ओटीपी से सत्यापन करें: जानकारी की पुष्टि करने के बाद आपको एक ओटीपी मिलेगा, जिसे आपको 10 मिनट के भीतर दर्ज करना होगा।

ई-पैन प्राप्त करें: आवेदन सफल होने के बाद आपका ई-पैन 30 मिनट के अंदर आपके पंजीकृत ईमेल पर भेज दिया जाएगा। पहले 30 दिनों में किए गए अनुरोधों के लिए कोई शुल्क नहीं होगा। उसके बाद प्रत्येक अनुरोध पर 8.26 रुपये का शुल्क लगेगा।

पैन 2.0 के मुख्य लाभ

बेहतर सुरक्षा: पैन कार्ड पर क्यूआर कोड से उसकी प्रामाणिकता को आसानी से सत्यापित किया जा सकता है। यह धोखाधड़ी को रोकने में मदद करेगा।

तुरंत उपलब्धता: डिजिटल वितरण के कारण पैन कार्ड जल्दी उपलब्ध होगा और डाक विलंब से बचा जा सकेगा।

कम शुल्क: भौतिक पैन कार्ड के लिए केवल न्यूनतम शुल्क लिया जाएगा और पहले से जारी पैन कार्ड धारकों को नया कार्ड प्राप्त करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मुफ्त अपडेट: पैन कार्ड धारक बिना किसी शुल्क के अपनी ईमेल आईडी, नाम, जन्म तिथि जैसे विवरण अपडेट कर सकते हैं।

पैन 2.0 का क्यूआर कोड क्यों महत्वपूर्ण है?

पैन 2.0 का क्यूआर कोड एक गेम चेंजर साबित हो सकता है। क्यूआर कोड में एन्क्रिप्टेड डेटा होगा, जो सरकारी अधिकारियों, बैंकों और अन्य संस्थाओं को पैन कार्ड धारक की जानकारी जल्दी और सही तरीके से सत्यापित करने में मदद करेगा। इससे नकली पैन कार्ड का चलन कम होगा और अधिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई