Anubhav Singh Bassi: अब बस्सी के शो में गिरी गाज, शो में किया था महिलाओं पर कमेंट

लखनऊ। रणवीर इलाहाबादिया के बाद अब कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्‍सी पर गाज गि‍र गई है। कॉमेडियन अनुभव सिंह बसी पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा है। इसी कारण उनकी लखनऊ में होने वाली शो को रद्द कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने डीजीपी प्रशांत कुमार को पत्र लिखकर शो को रद्द करने की मांग की थी।

पिछले दिनों इंडिया गॉट लेटेंट शो में रणवीर इलाहाबादिया के माता-पिता पर की गई अभद्र टिप्पणी के बाद बवाल मच गया था। इसके बाद कई शहरों में उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था। अब बसी के शो को लेकर भी विवाद पैदा हो गया है। पुलिस ने शो को रद्द किया और डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि

एलआईयू की रिपोर्ट के आधार पर शो रद्द किया गया। 15 फरवरी को दो शो होने थे, एक तीन बजे और दूसरा सात बजे। इवेंट कंपनी ने शो के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन पुलिस ने एनओसी नहीं दी।

 पुलिस ने बताया कि बस्सी के शो में अश्लील कंटेंट की कॉमेडी होती है, जिसे लेकर देशभर में विरोध हो रहा है। शो होने से विवाद बढ़ सकता था, इसी कारण शो की अनुमति नहीं दी गई। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाला शो भी रद्द कर दिया गया।

कपिल-राजू की ताऱीफ की

महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने दिग्गज हास्य कलाकारों जैसे दिवंगत राजू श्रीवास्तव और कपिल शर्मा की तारीफ की, जिन्होंने अपने प्रदर्शन में शिष्टाचार बनाए रखा। उन्होंने कहा, “लोगों को हंसी देने के लिए गंदे शब्दों का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं है।” 32 वर्षीय बसी, जो मेरठ के रहने वाले हैं, ने लखनऊ के राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की है। उन्होंने 2017 में अपने करियर की शुरुआत की थी और अब उनके यूट्यूब पर 3.7 मिलियन सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 1.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई