Anti Naxal Operation: नक्सलियों की साजिश नाकाम, जवानों ने 3 किलो IED बरामद कर किया डिफ्यूज

Anti Naxal Operation (फरसगांव) : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पुलिस जवानों के द्वारा सुदूर अंचल क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उसी दौरान धनोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिंझे जंगलो के पास धनोरा से ईरागांव पक्की सड़क पर 3 किलो ग्राम का आईईडी बरामद किया गया। बीडीएस टीम द्वारा घटना स्थल पर ही बम को विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया।

नक्सलियों ने जिस उद्देश्य से आईडी को लगाया गया था। उनके मंसूबे को पुलिस जवानों ने नाकाम कर दिया है। बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्यवाही की है। उसूर थाना क्षेत्र के अलग- अलग कार्यवाहियों में टेकमेटला, नड़पल्ली, मल्लेमपेंटा के जंगलों से 36 लाख के ईनामी 08 माओवादियों साहित कुल 14 माओवादी गिरफ्तार किया है। मेमोरण्डम के आधार पर स्पाईक और जमीन खोदने का औजार बरामद किया है। डीआरजी, थाना उसूर, कोबरा 205, 210, केरिपु 196 एवं 229 ने संयुक्त कार्यवाही की है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई