Anti Naxal Operation: 10 लाख के 10 ईनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, कई बड़े वारदात में थे शामिल

Anti Naxal Operation: (बीजापुर) : बीजापुर में 10 ईनामी नक्सलियों ने समर्पण किया है। इन सभी नक्सलियों के ऊपर 10-10 लाख रुपये का ईनाम घोषित था। नक्सलियों ने ASP के समक्ष सरेंडर किया है। आत्मसमर्पित सभी नक्सली कई बड़े वारदातों में शामिल थे। शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के चलते नक्सलियों ने समर्पण कर मुख्य धारा में वापस लौटने की बात कही है। गौरतलब है कि सुबह भी 7 ईनामी नक्सलियों ने समर्पण किया था। वहीं नक्सली मुख्य धारा लौटने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में वापस आ रहे हैं।





