BREAKING: राजधानी में फिर चली गोली, अब जमीन विवाद बना कारण

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। मामूली विवाद में लोग चाकू, गोलीकांड जैसी घटना को अंजाम दे रहे है। बुधवार 11 दिसंबर को रायपुर के सिविल लाइन थानाक्षेत्र में गोलीकांड का मामला सामने आया है। यहां जमीन का सीमांकन कराने पहुंचे एक पक्ष पर दूसरे पक्ष ने गोली चलाई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी को पकड़ा है। 

सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रवि नगर में रहने वाली फजिया मेमन पति तबरेज मेमन का हरदयाल सिंह से जमीन विवाद है। फजिया जमीन पर आज गई हुई थी, इस दौरान हरदयाल सिंह ने जमीन को अपना बताते हुए लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर कर दिया। गोलीकांड के घटना से इलाके के लोग दहशत में आ गए।मामले में पूछताछ की जा रही है। 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई