BJD को एक और बड़ा झटका! राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार का इस्तीफा, बीजेपी में हुए शामिल

भुवनेश्वर: बीजू जनता दल (BJD) से राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है. सुजीत कुमार के राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद शुक्रवार को बीजद ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया. यह कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोपों के तहत की गई है. पार्टी से निष्कासन के बाद सुजीत कुमार दिल्ली में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सांसद भर्तृहरि महताब की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए.

बता दें कि, ममता मोहंता के बाद बीजद के एक और सांसद सुजीत कुमार ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है. इससे पहले उपराष्ट्रपति और उच्च सदन के सभापति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा सांसद कै तौर पर उनका इस्तीफा मंजूर किया था.

सुजीत कुमार ने बीजेडी से राज्यसभा सांसद के तौर पर अपना इस्तीफा राज्यसभा सभापति को भेज दिया है. सुजीत कुमार 2020 से बीजेडी के टिकट पर राज्यसभा गए. उनका कार्यकाल करीब 2 साल और बचा है. हालांकि, उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है. जब ममता मोहंती ने बीजेडी और राज्यसभा से इस्तीफा दिया तो सुजीत कुमार के भी इस्तीफा देने और पार्टी को लेकर चर्चा हुई. सुजीत कुमार ने अपना इस्तीफा राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति को सौंप दिया है. खबर सामने आने के बाद बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक ने सुजीत को पार्टी से निकाल दिया है.

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई