Ankita Lokhande: ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का झगड़ा..

Ankita Lokhande: कलर्स टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में इस बार एक दिलचस्प और हल्की-फुल्की नौटंकी देखने को मिली, जब शो के सेट पर अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन के बीच बहस हो गई। यह झगड़ा ऐसा था कि फैंस को ‘बिग बॉस 17’ की याद दिला गया।

झगड़े की शुरुआत
मामला तब शुरू हुआ जब शो की होस्ट भारती सिंह ने अंकिता और विक्की से प्यार की परिभाषा पूछी। अंकिता ने जवाब दिया, “प्यार एक खूबसूरत चीज है, जिसमें झगड़ा भी होता है और प्यार भी।” इस पर कृष्णा अभिषेक ने मजाकिया अंदाज में बीच में कूदते हुए कहा, “आपने एक चीज गलत बोल दी, झगड़ा भी होता है, झगड़ा ही होता है।”

विक्की की हंसी और अंकिता की नाराजगी
कृष्णा के कमेंट पर विक्की जैन हंसी से लोटपोट हो गए, लेकिन अंकिता को यह पसंद नहीं आया। वे विक्की से कहती हैं, “मुझे लगता है यह प्यार ही नहीं करता, इस पर प्यार थोपा गया है।” इसके बाद अंकिता गुस्से में शो से जाने की कोशिश करती हैं। विक्की उन्हें रोकते हैं, लेकिन अंकिता कहती हैं, “मैं जाती हूं।”

कृष्णा अभिषेक की मजाकिया प्रतिक्रिया
अंकिता के जाने के इरादे को देखकर विक्की जैन चिढ़ते हुए कहते हैं, “ठीक है तू जा, प्यार थोपा ना? तू कुछ भी बोलती है बेबी।” इस पर कृष्णा अभिषेक ने मजाक करते हुए अंकिता को जूता देते हुए कहा, “विक्की के खाने का टाइम आ गया।” यह सुनकर अंकिता ने जूता फेंक दिया और फिर मजाक में अपने पति विक्की को थप्पड़ भी मार दिया।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई