और युवक चढ़ गया हाईटेशन तार पर, घंटों से चल रहा है ड्रामा, पुलिसकर्मियों व ग्रामीणों की सांसें अटकी

जांजगीर से एक बड़ी खबर आ रही है। एक युवक हाई टेंशन तार पर चढ़ गया है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र के मेऊ गांव का है। घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, हालांकि खबर लिखे जाने तक युवक को पोल से नहीं उतारा जा सका है। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक मानसिक रुप से कमजोर मालूम पड़ता है। वहीं बिजली विभाग के भी कर्मियों को सूचना दी गयी है।

मौके पर अफरा तफरी का माहौल है। हाईटेंशन तार पर युवक एक पोल से दूसरे पोल पर तार के सहारे ही जा रहा है। थोड़ी सी चूक से उसकी जान भी जा सकती है, लिहाजा पुलिस युवक के रेस्क्यू की भी कोशिश कर रही है। हालांकि अभी तक युवक को उतारने में सफलता नहीं मिली है। इधर पुलिस की टीम लगातार युवक से उतरने की अपील कर रही है। वहीं परिजनों को भी बुलाया गया है, ताकि उसे उतारा जा सके।आपको बता दें कि आये दिन हाईटेंशन टावर पर चढ़ने की घटनाएं सामने आ रही है। कई जगहों पर हाईटेंशन टावर से गिरकर दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। हालांकि जगहों पर पुलिस प्रशासन ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू भी किया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई