बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस में लगेगा एक और स्लीपर कोच, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

बिलासपुर।रेलवे ने यात्रियों को एक बड़ी राहत दी है। अब बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस में सफर करना और आसान हो जाएगा। यात्रियों की भीड़ और कंफर्म टिकट की बढ़ती मांग को देखते हुए ट्रेन में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जा रहा है।

यह सुविधा 1 जुलाई 2025 से बिलासपुर से और 2 जुलाई 2025 से रीवा से शुरू होगी। यह कोच स्थायी रूप से ट्रेन में जोड़ा जाएगा, जिससे अब ज्यादा यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिल सकेगी।

गाड़ी संख्या 18247/18248 बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में यह बदलाव यात्रियों की सुविधा के लिए किया गया है। रेलवे का यह कदम खासकर उन लोगों के लिए राहत लेकर आएगा जिन्हें टिकट कंफर्म नहीं मिल पाता था।

इस फैसले से न सिर्फ यात्रियों की परेशानी कम होगी, बल्कि रेल यात्रा और भी सुविधाजनक और भरोसेमंद बनेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button