7 फरवरी को छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, नक्सलवाद पर करेंगे उच्चस्तरीय समीक्षा

रायपुर।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे शनिवार रात रायपुर पहुंचेंगे। अगले दिन रविवार को राज्य में नक्सलवाद की स्थिति को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे।

बैठक के बाद अमित शाह बस्तर रवाना होंगे, जहां वे पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनका यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब केंद्र सरकार द्वारा तय की गई नक्सलवाद समाप्ति की डेडलाइन 31 मार्च 2026 नजदीक आ चुकी है। इस समयसीमा की घोषणा स्वयं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सार्वजनिक रूप से की थी।

गौरतलब है कि इससे पहले अमित शाह 4 अक्टूबर 2025 को विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा महोत्सव में शामिल होने बस्तर पहुंचे थे। वर्तमान में छत्तीसगढ़ समेत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं। डेडलाइन में अब करीब दो महीने का ही समय शेष है। ऐसे में अमित शाह का यह दौरा नक्सल विरोधी अभियानों की दिशा और आगे की रणनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई