रायपुर में अमित शाह नक्सलवाद पर लेंगे अहम बैठक, इंटेलिजेंस रिपोर्ट की होगी समीक्षा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार शाम रायपुर पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। पिछले दो महीनों में यह उनका दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा है।

तय कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह आज रायपुर के मेफेयर होटल में नक्सलवाद पर उच्चस्तरीय बैठक लेंगे। इस दौरान इंटेलिजेंस इनपुट्स की समीक्षा की जाएगी और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा होगी।

बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब राज्य में नक्सलवाद के खात्मे की तय समयसीमा नजदीक आ चुकी है। केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने का लक्ष्य रखा है, जिसमें अब करीब 51 दिन शेष हैं।

इस समय सीमा के बाद सुरक्षा बलों द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ समेत अन्य नक्सल प्रभावित इलाकों में ऑपरेशन तेज किए गए हैं और निगरानी बढ़ाई गई है।

अमित शाह बस्तर में आयोजित पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इससे पहले भी वे कई बार बस्तर और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं।

बैठक में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों, राज्य पुलिस और खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि समीक्षा के बाद नक्सल प्रभावित इलाकों में अभियान और तेज किए जा सकते हैं।

कुल मिलाकर यह दौरा नक्सलवाद के खिलाफ तय समयसीमा से पहले अंतिम रणनीति तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिसका असर आने वाले महीनों में जमीनी स्तर पर दिखाई दे सकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई