बस्तर पहुंचे अमित शाह, मां दंतेश्वरी के किए दर्शन – देश के पहले गृहमंत्री बने जो शामिल हुए मुरिया दरबार में

दंतेवाड़ा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बस्तर पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले मां दंतेश्वरी के मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे सिरहासार भवन में आयोजित बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार की पारंपरिक रस्म में शामिल हुए।

बताया जा रहा है कि अमित शाह देश के पहले ऐसे गृह मंत्री हैं, जो इस ऐतिहासिक दरबार में शामिल हुए हैं। अब तक यहां केवल राज्य के मुख्यमंत्री ही आते थे।

मुरिया दरबार में अमित शाह ने मांझी, चालकी, मेंबर और अन्य समुदायों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।

बस्तर राजपरिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव ने बताया कि पहले के समय में राजा दशहरा के बाद जनता की समस्याएं सुनने दरबार लगाते थे, जिसे मुरिया दरबार कहा जाता था। अब लोकतांत्रिक व्यवस्था में मुख्यमंत्री या मंत्री जनता की समस्याएं सुनते और उनके समाधान का प्रयास करते हैं।

अमित शाह शाम को लाल बाग मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला में भी शामिल होंगे और आम जनता को संबोधित करेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button