Live: बस्तर दौरे पर अमित शाह

जगदलपुर। बस्तर दशहरा लोकोत्सव 2025 के तहत आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर पहुंचे। उन्होंने सिरहासार भवन में आयोजित पारंपरिक मुरिया दरबार में शामिल होकर बस्तर की अनोखी परंपरा को नमन किया। इस दौरान शाह ने मंत्री मांझी, चालकी, मेंबर और मेंबरीन समुदायों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।
बस्तर राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव ने बताया कि अमित शाह देश के पहले गृहमंत्री हैं, जिन्होंने इस ऐतिहासिक रस्म में भाग लिया। अब तक मुरिया दरबार में केवल राज्य के मुख्यमंत्री ही शामिल होते थे।
इसके बाद शाह लालबाग मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला में पहुंचे, जहां वे आम जनता को संबोधित करेंगे और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने का संदेश देंगे।
बस्तर में इस समय दशहरा लोकोत्सव के तहत प्रदर्शनी और मंचीय कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है।





