AMIT SHAH: गृहमंत्री शाह ने नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली।छत्तीसगढ़ में जवानों ने 31 नक्सलियों को इनकाउंटर में ढेर कर दिया है। इस मुठभेड़ में 2 जवान भी शहीद हो गए है। घटना की जानकारी मिलने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। शाह ने कहा कि 31 मार्च 2026 से पहले देश से नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा।

शाह ने रविवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा,

“नक्सल मुक्त भारत बनाने के लिए सुरक्षा बलों ने बीजापुर में बड़ी सफलता हासिल की है। इस ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को ढेर किया गया और भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई।”

उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “हमने आज दो बहादुर जवानों को खो दिया है। देश इन वीरों का सदा ऋणी रहेगा। शहीद जवानों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। हम दृढ़ संकल्पित हैं कि 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म कर देंगे, ताकि किसी नागरिक को इसकी वजह से अपनी जान न गंवानी पड़े।” बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में 31 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, जबकि दो जवान शहीद हो गए और दो अन्य घायल हो गए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई