शिवपुरी में युवक की मौत के बाद नहीं मिली एंबुलेस, बाइक पर ले गए शव

शिवपुरी: जिला अस्पताल में शनिवार की रात एक आदिवासी युवक के शव को ले जाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाई। इसके बाद शव को बाइक पर ले जाना पड़ा। श्योपुर जिले की कराहल तहसील के ग्राम बांसरैया निवासी 18 वर्षीय बाबू उर्फ हरिसिंह पुत्र श्रीचंद की सांप के डंसने से मौत हो गई।

पहले स्वजन उसे उपचार के लिए पोहरी स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे उपचार के लिए शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बाइक में ले गए शव

स्वजन का कहना है कि शव को गांव तक ले जाने के लिए मदद मांगी परंतु कोई मदद नहीं मिली। इसके बाद स्वजन शव को बाइक पर ही रखकर अस्पताल से ले गए। रास्ते में एक जगह उसका शव बाइक से गिर भी गया। हालांकि जब बाइक पर शव को ले जाना संभव नहीं हुआ तो पोहरी बस स्टैंड से शव को एक आटो रिक्शा में रखकर गांव ले जाया गया।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button