अम्बिकापुर: डिप्टी कलेक्टर के सूने सरकारी आवास में चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज किया

अम्बिकापुर में डिप्टी कलेक्टर भागीरथी खाण्डे के सरकारी आवास में चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, चोरों ने उनके घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर कई कीमती सामान चुरा लिए।

डिप्टी कलेक्टर वर्तमान में कमिश्नर ऑफिस में पदस्थ हैं और गांधी चौक स्थित एफ-2 अफसर कॉलोनी में एसपी बंगले के सामने उनका शासकीय निवास है। 6 जून की रात करीब 11 बजे वे अपने गांव गए थे और घर में ताला लगा दिया था। जब वे 11 जून को लौटे, तो देखा कि पीछे का दरवाजा खुला है और कमरे की अलमारियां बिखरी हुई हैं।

चोर घर से एक एलईडी टीवी, तीन पर्स, एक ट्रिमर, दो बल्ब, ब्लूटूथ कनेक्टेड वॉश बेसिन के दो नल समेत कई सामान ले गए हैं।

इस मामले की शिकायत डिप्टी कलेक्टर ने गांधीनगर थाने में की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच आईपीसी की धाराओं 305(ए) और 331(4) के तहत की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई