अंबिकापुर एयरपोर्ट विवाद: बिना सुविधाओं के उद्घाटन, हवाई सेवा संघर्ष समिति का विरोध

रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर के बाद अब प्रदेश के चौथे शहर अंबिकापुर से नियमित हवाई सेवा की तैयारी शुरू हो चुकी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को दिल्ली से वर्चुअल जुड़ते हुए दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट को प्रदेशवासियों को समर्पित करने जा रहे है तो वही इस अंबिकापुर के निकटतम बिलासपुर एयरपोर्ट से देश के विभिन्न महानगरों के लिए अलायंस एयर कम्पनी द्वारा सुविधा मुहैया कराई जा रही है।

बिलासपुर–अंबिकापुर महामाया एयरपोर्ट का बिना पूरी सुविधाओं के उद्घाटन करने को लेकर हवाई सेवा जनसंघर्ष समिति ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है समिति का कहना है की जहाँ आधे-अधूरे एयरपोर्ट पर फ्यूल भराने की सुविधा नहीं उसका उद्घाटन करना सही नहीं है .संघर्ष समिति ने आने वाले दिनों में उड़ान संचालन पर संशय जताया है

बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर में जरुरी सुविधाएं बिल्कुल भी नहीं होने की बात के साथ साथ

4 सी लाइसेंस, नाइट लैंडिंग, टेक्सी, कैंटीन जैसी सुविधाओं का अब तक अभाव है ..पिछले 5 साल से लगातार संघर्ष कर रहे हवाई सेवा समितियों के लोग.उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई