भाजपा में टिकट बिक्री का आरोप, कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में लगाया आग, जानिए पूरा मामला..

धमतरी छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भाजपा कार्यालय से आगजनी का मामला सामने आया है। सिहावा विधानसभा क्षेत्र के नगरी ब्लाक के भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। इस दौरान कार्यालय में रखा कई सामान जलकर खाक हो गया। घटना को अंजाम देने वाले कार्यकर्ताओं ने बैनर दिखाकर टिकट की खरीदी- बिक्री का आरोप लगाया है।

आगजनी की कारणों का पता नहीं चल सका है। आक्रोशित लोग लगातार कार्यालय में तोड़फोड़ कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार, भाजपा ने अभी कुछ देर पहले धमतरी जिला पंचायत का अधिकृत प्रत्याशी की सूची का जारी किया था। जिसके बाद नाराज कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ शुरू कर दी।

नाराज कार्यकर्ताओं ने पहले कार्यालय के भीतर जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद वहां के सामानों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान लोगों को जो सामान दिखा उसे आग लगा दिया। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी पर टिकट बिक्री का आरोप लगाया है।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई