ओबामा की पसंदीदा फिल्म बनी ‘ALL WE IMAGINE AS LIGHT’

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने अपनी 2024 की पसंदीदा फिल्मों की लिस्ट इंट्राग्राम पे शेयर की है I इस लिस्ट में भारतीय फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' को पहले स्थान पर रखा है। यह फिल्म के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है कि इसे इस स्तर पर सराहा जा रहा है। इस फिल्म ने दुनिया भर के दर्शकों और फिल्मी हस्तियों का ध्यान आकर्षित किया है। बराक ओबामा ने सभी से मूवी देखने की अपील भी की है I

2024 भारतीय सिनेमा के लिए एक शानदार साल साबित हुआ है। बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में भी भारतीय फिल्मों ने जबरदस्त सफलता हासिल की है। इनमें से एक फिल्म है पायल कपाड़िया की ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जबरदस्त सराहना मिली है। खासकर कांन्स फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म ने जो छाप छोड़ी, उसका असर अब भी कायम है। अब, इस फिल्म को एक और बड़ी सराहना मिली है अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इसे अपनी पसंदीदा फिल्मों में शामिल किया है।

पायल कपाड़िया की फिल्म “ऑल वी इमेजिन एज लाइट”

ओबामा ने अपनी 2024 की पसंदीदा फिल्मों की लिस्ट में ऑल वी इमेजिन एज लाइट को पहले स्थान पर रखा है। यह फिल्म एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इसकी टीम के लिए बहुत बड़ी बात है कि इसे इस स्तर पर सराहा जा रहा है। इस फिल्म ने दुनिया भर के दर्शकों और फिल्मी हस्तियों का ध्यान आकर्षित किया है।

फिल्म की कहानी

ऑल वी इमेजिन एज लाइट तीन महिलाओं की कहानी है जो मुंबई में रहती हैं और अपनी अलग-अलग जर्नी पर निकलती हैं। फिल्म में प्रभा और अनु नाम की दो नर्सों की कहानी दिखाई गई है। ये दोनों अपने-अपने रिश्तों में संघर्ष कर रही हैं। इसके अलावा, फिल्म में पार्वती नाम की एक महिला की कहानी भी है।

यह फिल्म महिला जीवन की जटिलताओं को दिखाती है और यह सवाल उठाती है कि एक महिला के लिए इस समाज में जगह बनाना कितना मुश्किल है। फिल्म में इस बात को गहरे तरीके से समझाया गया है कि एक महिला के लिए केवल अपनी शर्तों पर जीना कितना कठिन होता है। यह फिल्म फेमिनिस्ट विचारधारा के नए पहलुओं को उजागर करती है, जिन्हें समझने के लिए इसे जरूर देखा जाना चाहिए।

ऑल वी इमेजिन एज लाइट एक महत्वपूर्ण फिल्म है, जो महिलाओं की जिंदगी, संघर्ष और समाज में उनके स्थान को लेकर गहरी सोच को प्रेरित करती है। इस फिल्म की सफलता, खासकर ओबामा जैसी प्रमुख हस्तियों से सराहना प्राप्त करना, इसे भारतीय सिनेमा के लिए एक अहम मील का पत्थर बना देता है।

 

 

 

 

 

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई